जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था का नवीनीकरण

मुंबई, 28 फरवरी (वार्ता) जापान और भारत ने प्रभावी द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था का आज नवीनीकरण किया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जापान के वित्त मंत्रालय की ओर से अधिकृत बैंक ऑफ जापान और आरबीआई ने बीएसए के दूसरे संशोधन और पुनर्संरचना समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह दोतरफा वित्तीय व्यवस्था दोनों देशों को अपनी स्थानीय मुद्राओं के बदले अमेरिकी डॉलर की अदला-बदली करने की सुविधा प्रदान करती है। नवीनीकरण के तहत बीएसए का कुल आकार पूर्ववत 75 अरब डॉलर बना रहेगा।

भारत और जापान का मानना है कि यह स्वैप व्यवस्था अन्य वित्तीय सुरक्षा उपायों को मजबूत और पूरक बनाएगी। साथ ही, यह द्विपक्षीय वित्तीय सहयोग को और गहरा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक वित्तीय स्थिरता में भी योगदान देगी।

Next Post

आईपीएस पवन और मनीष शंकर विशेष महानिदेशक बने

Fri Feb 28 , 2025
भोपाल,राज्य सरकार ने 1992 बैच के दो आईएएस अधिकारियों पवन कुमार श्रीवास्तव और मनीष शंकर शर्मा को आज पुलिस महानिदेशक के वेतन मान पर पदोन्नत कर श्रीवास्तव सीआईडी का और शर्मा रेल पुलिस का विशेष पुलिस महानिदेशक पदस्थ किया हैं. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like