स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह आज, नगर निगम ग्वालियर का दल पुरस्कार ग्रहण करने दिल्ली पहुंचा

ग्वालियर। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार समारोह में ग्वालियर नगर पालिक निगम सहभागिता करेगा। यह समारोह आज बुधवार को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा।समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
ग्वालियर नगर निगम की ओर से नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, पूर्व निगमायुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त स्वास्थ्य टी प्रतीक राव, उपायुक्त एस.बी.एम. मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र सक्सेना, आई ई सी समन्वयक सुश्री विजेता सिंह चौहान, कंसल्टेंट देवेंद्र निम सहित अन्य विभाग अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल समारोह में उपस्थित रहेगा। यह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच गया है।

Next Post

ग्वालियर जिले में भी कल होगा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर कल 12 नवम्बर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देने के लिये राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक […]

You May Like