खेल महोत्सव की तैयारियां: गरीब व किसानों की सेवा ही सच्ची पूजा

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविन्द्र भवन में आगामी खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और युवा ऊर्जा का मंच है। शिवराज ने पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक में उन्होंने कहा कि बीमार और जरूरतमंदों का इलाज कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने स्वेच्छा अनुदान से अनेक गरीबों की मदद की और आज भी व्यक्तिगत प्रयासों से संसाधन जुटाकर इलाज कराने का संकल्प निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी की जान सिर्फ पैसे के अभाव में नहीं जाने देंगे।

शिवराज ने सुकरवास गांव के एक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड ने गरीब युवक के इलाज में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गरीब, किसानों और मध्यम वर्गीय लोगों की सेवा ही भगवान की पूजा है। आयुष्मान कार्ड की जानकारी बढ़ाने और नए कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की भी घोषणा की।

Next Post

उज्जैन लैंड पुलिंग योजना पर किसानों का गुस्सा,BJP दफ्तर तक पहुंची विरोध की आवाज

Tue Sep 2 , 2025
भोपाल। उज्जैन में प्रस्तावित लैंड पुलिंग योजना और सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण को लेकर किसानों की नाराज़गी अब सीधे राजधानी तक पहुँच गई है। जिसके बाद योजना का खटाई में पड़ना तय है। सूत्रों ने कहा भारी नाराजगी के चलते ही किसानों को लैंड पुलिंग के लिए फाइनल नोटिस […]

You May Like