
शाजापुर। जिले के बावलियाखेड़ी जोड़ पर शुक्रवार को एक बाइक के अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे बुजुर्ग से टकरा गई. इस हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए.
बलियाखेड़ी के रहने वाले बुजुर्ग रघुनाथ सिंह 95 वर्ष शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत से घास लेकर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेरछा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी. बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में बाइक चला रहे विजेंद्र और उनके साथ बैठी बहन अनिता भी सडक़ पर गिरकर घायल हो गए. विजेंद्र के पैर में चोट आई है, जबकि अनिता के सिर में चोंट लगी है. दोनों का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है. वे बेरछा से अपने गांव जा रहे थे. अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
