मकान किराया देने के विवाद में चाकूबाजी का आरोपी धराया

इंदौर: संयोगितागंज क्षेत्र में मकान किराया देने की बात को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि आरोपी शिवा ठाकुर ने किराया देने को लेकर 21 वर्षीय गौरव मीणा पिता दिनेश मीणा, निवासी पवनपुरी पालदा नाका, के साथ गाली गलौज की और चाकू से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. घायल का उपचार आरके अस्पताल में कराया.

मामले में पीड़ित गौरव मीणा और फरियादी ऋषभ राय ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को 23 वर्षीय आरोपी शिवा उर्फ शिवराज पिता मालम सिंह ठाकुर, निवासी नेहरू नगर को धार कोठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

भागने के प्रयास में दीवार फांदकर कूदा, घायल
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग चाकू बरामद कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और खंडहरनुमा दीवार से कूद गया, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई. इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, मामले की जांच जारी है.

Next Post

चलती कार में लगी आग, तेज धमाकों की आवाज हुई

Sat Jan 24 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं इलाके में आईटी पार्क के पास शुक्रवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई. घटना शाम करीब चार से बांच बजे के बीच की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब चार हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू […]

You May Like