लोको पायलट की हत्या में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

सतना: रेलवे में लोको पायलट का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या में शामिल चौथा आरोपी भी पकड़ लिया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।गौरतलब है कि 21-22 दिसंबर 2024 की दरमियानी रात लोको पायलट जितेन्द्र चौरसिया निवासी राजेन्द्र नगर सतना का पैसों के लिए अपहरण कर पैसे न मिलने पर गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी।

विवेचना के दौरान तीन आरोपी धर्मेन्द्र चौरसिया, गुलाब सिंह यादव, पवन प्रजापति को 27 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। मामले का एक अन्य आरोपी नीरज उर्फ छोटू चौरसिया घटना के बाद से ही फरार था, जिसे सूचना मिलने पर बिलहरी जिला कटनी में दबिश देकर अब गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त की गई है।

Next Post

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 मार्च (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद जब में वित मंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करने के लिए खड़ा […]

You May Like