कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात पारा @ 4.8°C

भोपाल: राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 17 नवंबर को 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जहां दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रहने का अनुमान है। वहीं भोपाल सहित विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली में येलो अलर्ट जारी है, जहां विजिबिलिटी करीब 500 मीटर तक रह सकती है।
उत्तर भारत में भी कोहरे का व्यापक असर दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर 10 मीटर तक देख पाना मुश्किल हो गया है। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

Next Post

सोहागी पहाड मे फिर सड़क हादसा

Tue Dec 16 , 2025
रीवा: हादसों की घाटी में तब्दील NH30 के सोहागी पहाड़ में बीती रात फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक भी पल्टा, सूचना पर मौके पर पहुंचे सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने पुलिस बल के साथ पहले JCB से चालकों को निकालने का […]

You May Like