24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश: पुलिस की तत्परता से चार मोटर पम्प बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सीधी। खड्डी पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार मोटर पम्प बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खड्डी एएसआई नीरज कुमार एवं टीम नें चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया। पुलिस के अनुसार फरियादी सोमनाथ साकेत पिता काशीनाथ साकेत निवासी खड्डी ने दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को चौकी खड्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15 अक्टूबर 2025 की रात्रि 11बजे वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मैहर चला गया था। अगले दिन सुबह 10 बजे वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा कमरे के अंदर रखे चार मोटर पम्प चोरी हो गए हैं। चोरी गए मोटर पम्पों की कुल कीमत लगभग 28 हजार रुपए आंकी गई।रिपोर्ट दर्ज कर चौकी प्रभारी खड्डी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया एवं उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र के सक्रिय सहयोग एवं पुलिस टीम के अथक प्रयास से संदिग्ध राजरूप साकेत पिता लालमणि साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी मोहनी एवं राकेश पिता लाल बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी मोहनी को हिरासत में लिया गया।प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अपराध से इंकार किया, किंतु सघन पूछताछ पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि वे रात में घूमते समय फरियादी के घर के पास से गुजर रहे थे, जहां ताला बंद देखकर मौका पाकर घर में घुसे और अंदर रखे मोटर पम्प चोरी कर लिए जिन्हें आपस में बांट लिया था।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए चारों मोटर पम्प बरामद कर लिए गए हैं एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड्डी एएसआई नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक रामबली कोल, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह एवं नायक केके पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

सिलवानी में पुलिस ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

Fri Oct 17 , 2025
सिलवानी। दीपावली पर्व के मद्देनज़र सिलवानी पुलिस ने शुक्रवार को न्यू सिविल अस्पताल के पास अस्थायी रूप से स्थापित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी दुकानों का जायजा लेते हुए पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस की जांच की, जिसमें सभी के पास वैध लाइसेंस पाए गए। […]

You May Like