वन विहार में पर्यटक 15 फरवरी से देख सकेंगे एशियाटिक सिंह

भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) वन विहार नेशनल पार्क में वन्य-प्राणी आदान-प्रदान योजना में 21 दिसम्बर, 2024 को शक्करबाग जूनागढ़ गुजरात से लाये गये एशियाटिक सिंहों को पर्यटकों के प्रदर्शन के लिये क्वारेन्टाइन बाड़े से 15 फरवरी को सुबह छोड़ा जायेगा।

संचालक वन विहार ने बताया कि दोनों एशियाटिक सिंहों में एक नर जूना एवं एक मादा गिरी है। इन दोनों सिंहों को बाड़े में क्वारेन्टाइन कर रखा गया था और इसकी सतत निगरानी की जा रही थी। वर्तमान में दोनों सिंह पूर्णत: स्वस्थ हैं।

 

Next Post

कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त किये प्रभारी

Fri Feb 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आज नये प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को […]

You May Like