फल व्यापारी की दुकान में चोरी,नकदी से भरा बैग लेकर फरार

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित फल और सब्जी मंडी में एक खरबूजा व्यापारी की दुकान से बदमाश लाखों रुपए नकदी और मोबाइल से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कृष्ण नगर मुरली भवन निवासी आकाश सेवानी ने बताया कि वे सुबह अपनी दुकान पर व्यवसाय के लेनदेन के लिए बैग लेकर आए थे।

बैग रखकर काम में व्यस्त हो गए, तभी तीन बदमाश दुकान में घुसे और बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

मप्र शिक्षक संघ चुनाव में राघवेंद्र धाकरे बने मुरैना से संभागीय सचिव

Mon Jun 2 , 2025
मुरैना: शासकीय मॉडल स्कूल मुरैना में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का संभागीय निर्वाचन निर्विरोध हुआ। निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह मुक्तावत सीहोर से एवं पर्यवेक्षक दिनेश शर्मा गुना की उपस्थिति में निर्वाचन हुआ जिसमें संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भिंड से, राघवेन्द्र सिंह धाकरे संभागीय सचिव मुरैना से, महेश कुमार गुप्ता […]

You May Like