मप्र शिक्षक संघ चुनाव में राघवेंद्र धाकरे बने मुरैना से संभागीय सचिव

मुरैना: शासकीय मॉडल स्कूल मुरैना में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का संभागीय निर्वाचन निर्विरोध हुआ। निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह मुक्तावत सीहोर से एवं पर्यवेक्षक दिनेश शर्मा गुना की उपस्थिति में निर्वाचन हुआ जिसमें संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भिंड से, राघवेन्द्र सिंह धाकरे संभागीय सचिव मुरैना से, महेश कुमार गुप्ता संभागीय कोषाध्यक्ष मुरैना से, संभागीय उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदोरिया भिंड से, दिनेश सिंह भदोरिया संभागीय सहसचिव भिंड से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधि प्रकोष्ठ प्रभारी श्यामवीर सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार, जिला सचिव राम अवतार सिंह सिकरवार , जिला अध्यक्ष भिंड श्याम सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष जयकुमार सिंह जादौन, देवेंद्र सिंह सिकरवार ‘ पंकज शर्मा भिन्ड कोषाध्यक्ष, भिंड उपाध्यक्ष दिनेश भदोरिया ,प्रशांत परिहार जितेंद्र कुमार शर्मा,अमित शर्मा कुलदीप सोलंकी आदि उपस्थित रहे ।

Next Post

हिट एंड रन, महिला की मौत, रोड क्रॉस करते समय हादसा

Mon Jun 2 , 2025
ग्वालियर:इंदौर से गोरमी भिंड जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक बस को रोकने के बदले गाड़ी काे भगा ले गया। घटना मोहना में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे की है।पुलिस ने पीछा कर बस को पनिहार के […]

You May Like