सिंगरौली: गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक कलेक्ट सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित होने के कारण टीएल बैठक आज बुधवार को आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नियमित सत्र निर्धारित कर टीकाकरण का कार्य सभी विद्यालयों में किया जाए, उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ स्थलों में टीकाकरण का कार्य पूरी सक्रियता के साथ किया जाए, हमें इन क्षेत्रों में टीकाकरण के कवरेज को बढ़ाने की आवश्यकता है।
कलेक्टर ने ब्लड बैक स्थापित किए जाने के संबंध में निर्देशित किया कि सिविल सर्जन एवं ड्रग इंस्पेक्टर संयुक्त रूप से निर्धारित एसओपी के तहत ब्लड बैक स्थापित किए जाने वाले जगह का स्थल निरीक्षण करें। वहीं सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा करते हुयें निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी समय सीमा में शिकायतो का निराकरण कर शिकायतकर्ता के समस्याओ का निराकरण सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।
गैस पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं
बैठक में कलेक्टर ने ननि कमिश्नर को निर्देशित किया की गैस पाइपलाइन एवं रोड निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए, उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन विस्तार करने के लिए अधिक से अधिक ग्राहकों को पीएनजी सेवा से जोड़ा जाए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यात्रिकी द्वारा हैंडपंप खनन एवं रिपेयर के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया की अप्रैल माह में ही हैंडपंप खनन के लिए सभी प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
साथ ही डीपीसी को निर्देशित किया कि विद्यालयो में शत-प्रतिशत नामांकन पूर्ण करायें। आगे जल संशाधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा सीएसआर मद से निर्मित होने वाली हेचरी के निर्माण की समीक्षा करते हुयें निर्देशित किया कि संबंधित विभाग हेचरी निर्माण के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में भूमि के चिन्हांकन प्रक्रिया को पूर्ण कर अवगत करायें। साथ ही मछली के ब्रीड एवं उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ हेचरी में उपयोग किए जाने वाले जल की जॉच पीएचई एवं नगर निगम के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।
