देश का पहला 7 ट्रैक वाला निशातपुरा कोच फैक्ट्री आरओबी नवंबर 2026 तक होगा तैयार

भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को निशातपुरा कोच फैक्ट्री रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समय-सीमा और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आरओबी निर्माण में किसी भी तरह की तकनीकी त्रुटि या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और हर चरण की नियमित निगरानी व परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री सारंग ने बताया कि यह देश का पहला आरओबी होगा, जो एक साथ 7 रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। यह भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 क्षेत्र से शुरू होकर छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर तक जाएगा। परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए पीडब्ल्यूडी, रेलवे, एफसीआई सहित विभागों की संयुक्त समिति गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि आरओबी नवंबर 2026 तक पूरा होगा, जिससे छोला-करोंद सहित नए और पुराने भोपाल की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और करीब 9 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। इससे करोंद, बैरसिया, बैरागढ़, विदिशा, भेल और भविष्य में एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम होगा। निरीक्षण के दौरान महापौर मालती राय सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

लूट करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत नई बस्ती रविदास नगर में घर से संचालित दुकान में लुटेरे ग्राहक बनकर पहुंचे थे और सिगरेट की मांग करते हुए सीसीटीव्ही कैमरों में तोडफ़ोड़ करते हुए दुकानदार पर चाकू अड़ाकर गल्ले में रखे नगद सात आठ हजार रूपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने […]

You May Like