भागीरथपुरा में कोबो टूल का प्रयोग किया, विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के बाद प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से सुधार नजर आने लगा है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्र में सघन दौरा किया. भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. चंद्रशेखर गेदाम तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने आज कोबो टूल का प्रयोग किया गया. इस टूल के माध्यम से किसी भी स्थिति का रियल टाईम में जानकारी प्राप्त की जाती है.

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भागीरथपुरा क्षेत्र में 5 एम्बुलेंस लगाई गई हैं. 24&7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है. प्रभावितों को एम. वाय चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है. जो मरीज निजी चिकित्सालयों में जा रहें हैं, वहाँ पर भी निःशुल्क उपचार, जाँच एवं औषधि हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा निर्देशित किया गया है. प्रशासन और नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्रों में नर्मदा तथा बोरिंग पाईप लाईनों के लीकेज आदि का सुधार कार्य करवाया गया.

वर्तमान में जिस टंकी से क्षेत्र में पानी का वितरण किया जा रहा है उसे सुपरक्लोरिनेट कर वितरण किया जा रहा है. साथ ही पाईप लाइन की फ्लशिंग का कार्य भी किया जा रहा है. इसके अलावा उपभोक्ताओं के यहां किये जा रहे नर्मदा जलापूर्ति की रेशिड्यूल क्लोरिन भी चेक की जा रही है. प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही क्लोरिनेशन का कार्य लगभग 450 प्रायवेट बोरवेल का भी क्लोरिनेशन कराया जा रहा है. प्रभावित क्षेत्र के सभी ड्रेनेज चेम्बर, बेकलेन आदि की सफाई करायी जा रही है.
61 टीमों ने किया सर्वे
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि आज भागीरथपुरा क्षेत्र में विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण हो गया। सर्वे में लगभग 61 टीमें बनाई गई थी. प्रत्येक टीम ने घरों में कोबो टूल के माध्यम से रियल टाईम सर्वे किया. इसके तहत सर्वे टीम ने भागीरथपुरा क्षेत्र के प्रत्येक घर में ओआरएस के 10 पैकेट एवं जिंक की 30 टेबलेट वितरित की. इसके साथ-साथ ही एक क्लिनवेट ड्राप भी वितरित किए गए. सर्वे टीम द्वारा नागरिकों को क्लिनवेट के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया. कि टीमों ने भागीरथपुरा क्षेत्र में घर-घर दौरा किया। इस टीम में नर्सिंग ऑफिसर, सी.एच.ओ., आशा एवं ए.एन.एम. आदि सम्मिलित थे. गत दिवस और आज मंगलवार को टीमों ने कुल 5013 घरों तक पहुँच बनायीं. जिसमें लगभग 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण की गई

Next Post

भारतीय स्टार्टअप का कमाल! खेत और कच्ची सड़कों से भी उड़ान भरेगा स्वदेशी 'LAT-One' विमान; अल्ट्रा शॉर्ट टेकऑफ तकनीक से दुनिया हैरान, सेना के लिए बनेगा गेम चेंजर

Wed Jan 7 , 2026
नई दिल्ली | 07 जनवरी, 2026: भारतीय डिफेंस स्टार्टअप ‘LAT Aerospace’ ने विमानन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति का सूत्रपात किया है। कंपनी के नए प्रोटोटाइप विमान LAT-One v0.1 ने अपने परीक्षण के दौरान बेहद कम दूरी तय कर आसमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरकर सबको चौंका दिया है। इस “अल्ट्रा […]

You May Like