प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केन्द्रीय जेल सतना का किया निरीक्षण

सतना। सोमवार को श्रीमती गीता सोलंकी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना, अजय प्रताप यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतना द्वारा केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण किया गया।

न्यायाधीशों द्वारा व्ही०सी० कक्ष, जेल अस्पताल, पाकशाला, नवीनखण्ड के शारदा सेक्टर व जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही न्यायाधीशों द्वारा जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। निरीक्षण पूरा होने के बाद जेल की व्यवस्थाओं पर द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उपअधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, अष्टकोण अधिकारी फिरोजा खातून अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Next Post

अडानी पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया के एनक्यूएक्सटी टर्मिनल का अधिग्रहण पूरा किया

Tue Dec 23 , 2025
अहमदाबाद, 23 दिसंबर (वार्ता) बंदरगाह कारोबार की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने ऑस्ट्रेलिया के क्विंसलैंड प्रांत में ऐबट प्वाइंट पोर्ट की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे में किसी प्रकार की नकदी का लेनदेन नहीं हुआ है। ऐबट प्वाइंट पोर्ट की प्रवर्तक […]

You May Like