भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिक्किम दौरे के दौरान चाय बागान कर्मचारियों के बीच पहुंचकर आत्मीयता भरा संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से नेपाली भाषा में बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके कार्य की सराहना की।
इस दौरान सिंधिया ने चाय बागान में कर्मचारियों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां भी तोड़ीं। उनके सहज और मिलनसार व्यवहार से श्रमिकों में उत्साह दिखाई दिया। कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री के बीच पहुंचने और स्थानीय भाषा में संवाद करने को विशेष अनुभव बताया।
सिंधिया ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों की मेहनत देश की पहचान को वैश्विक स्तर तक पहुंचाती है। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
