राशिफल-पंचांग : 20 जून 2026

पंचांग 20 जून 2026:-

रा.मि. 30 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी शनिवासरे रात 8/41, मघा नक्षत्रे दिन 2/43, वज्र योगे शाम 6/18, कौलव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार सिंह, पर्व- श्रीस्कन्द षष्ठी व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 20 जून 2026
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.

—————————————————

आज का भविष्य- शनिवार 20 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. स्वाभाव से चंचल और जिद्दी होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. खेलों के प्रति अधिक रूचि रखेगा. किसी कला के क्षेत्र में उन्नति करेगा.

—————————————————

मेष- नये कारोबार का मन बन सकता है, वाहनादि का सुख प्राप्त होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

वृषभ- विवादास्पद मामलों से अभी आप दूर रहें, रोगी के कार्यो में खर्च होगा, किसी उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.

मिथुन- आप किसी के साथ मिलकर नई साझेदारी कर सकते हैं, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कायार्से में सफलता प्राप्त होगी, व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

कर्क- दूसरों की पॅूजी का उपयोग कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं,धन के स्त्रोत बढेंगे, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी, सम्मान प्राप्त होगा.

सिंह- परिवार में समझौते करके चलना लाभकारी रहेगा, घरेलू यात्रा का योग है, अनावश्यक कार्यो में समय खर्च होगा, दौड़धूप करना पड़ेगी.

कन्या- करीबी रिश्तेदारों की चिन्ता होगी, शुभ कार्यो की शुरूआत संभव है, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, उन्नति होगी.

तुला- मित्र या रिश्तेदार की मदद करना होगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ होगा, मनोरंजक स्थल की सैर होगी.

वृश्चिक- पैतिृक संपत्ति संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें, कोई समस्या दूर होगी, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

धनु- महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं, सावधानी रखकर कार्य करें, समय का सदुपयोग करें, किसी तरह की चोट मोच से शारीरिक कष्ट हो सकता है.

मकर- घर की साज सज्जा नवीनीकरण का मन बनेगा, उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, पारिवारिक चिन्ता रह सकती है, कार्यो में प्रगति होगी.

कुम्भ- आप योजनाओं को समय से पहिले पूरा कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ अधिक करना होगा, व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है.

मीन- कार्यक्षेत्र में सफलता के लिये नई तकनीक सीख सकते हैं, लेखनादि के कार्यो मे सफलता मिलेगी, संतान प्राप्ति एवं सुख प्राप्ति का योग है.

—————————————————

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा के भाव में जोरदार तेजी होगी, गुड़ खांड़, में नरमी का रूख रहेगा, बादाम मीन, के भाव में समता रहेगी.भाग्यांक 1415 है.

—————————————————

Next Post

यह मानवता की सामूहिक पराजय

Sat Jun 20 , 2026
110 दिनों तक चले ईरान-अमेरिका संघर्ष का अंत आखिरकार शांति समझौते के रूप में सामने आया है. जिनेवा में दोनों पक्ष वार्ता की मेज पर लौट आए हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह शांति वास्तव में जीत है ? जब किसी युद्ध की समाप्ति 7,500 से अधिक मौतों, […]

You May Like