‘फर्स्ट कॉपी’ के एक साल पूरे, मुनव्वर फारुकी ने जताया दर्शकों का आभार

मुंबई, 20 जून (वार्ता) कॉमेडियन, शायर और अभिनेता मुनव्वर फारुकी की एक्टिंग डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ ने अपनी रिलीज़ के एक साल पूरे कर लिए हैं। 20 जून 2025 को रिलीज़ हुई इस क्राइम थ्रिलर ने मुनव्वर को अभिनय की दुनिया में नई पहचान दिलाई थी। 90 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में वीडियो पाइरेसी और वीएचएस संस्कृति की अनदेखी दुनिया को दिखाया गया था। मुनव्वर ने इसमें आरिफ नामक किरदार निभाया, जो एक महत्वाकांक्षी युवक है और अपनी जिंदगी बदलने के लिए संघर्ष करता है। एक स्ट्रीट सेलर से शुरू होकर उसका सफर उसे अपराध, शक्ति और अस्तित्व की जटिल दुनिया तक ले जाता है।

शो की पहली वर्षगांठ पर मुनव्वर ने कहा, “यकीन नहीं होता कि ‘फर्स्ट कॉपी’ को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है। आरिफ का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास था क्योंकि यह मेरा पहला अभिनय प्रोजेक्ट था। रिलीज़ से पहले मैं काफी नर्वस था, लेकिन दर्शकों के प्यार और समर्थन ने सब कुछ सार्थक बना दिया। दोनों सीज़न को मिला शानदार रिस्पॉन्स मेरे लिए बेहद खास है और मैं इसके लिए सभी का आभारी हूं।”

दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने के साथ-साथ शो को व्यावसायिक सफलता भी मिली, जिसके बाद उसी वर्ष इसका दूसरा सीज़न भी रिलीज़ किया गया। एक वर्ष पूरा होने के साथ ‘फर्स्ट कॉपी’ मुनव्वर फारुकी के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बन चुकी है, जिसने उन्हें एक सफल कॉमेडियन के साथ-साथ एक अभिनेता के रूप में भी स्थापित किया है। मुनव्वर इन दिनों महेश मांजरेकर की आगामी परियोजना ‘अंगाडिया’ की तैयारी में जुटे हैं। इसके अलावा वह अपने स्टैंड-अप शोज़ और अन्य नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।

Next Post

फिल्म रहूं मैं तेरे रूबरू का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

Sat Jun 20 , 2026
मुंबई, 20 जून (वार्ता) फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जो दर्शकों को एक ऐसी दिलचस्प दुनिया की झलक देता है जहां प्यार और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।इस आकर्षक पोस्टर में दो रोमांटिक जोड़ियों के बीच एक […]

You May Like