सीईओ डॉ जैन ने खरीदे दिव्यांग बच्चों से मिट्टी के गणेश 

सीहोर. जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन तथा अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में लगाए गए स्टॉल से मिट्टी से बनी भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी. उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई मूर्तियों को सराहा और बच्चों को प्रोत्साहित किया. वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से बनीं भगवान गणेश की मूर्तियों का स्टॉल लगाया गया है. यह मूर्तियां इन बच्चों ने अपने हाथों से बनाई हैं और प्राकृतिक कलरों से इन्हें सजाया है. सीईओ डॉ नेहा जैन के साथ ही संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम नितिन टाले, तन्मय वर्मा, उप संचालक महेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने भी दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदी.

Next Post

वात्सल्य विद्यालय में धूमधाम से हुई गणेशजी की स्थापना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Wed Aug 27 , 2025
  विदिशा। बुधवार को वात्सल्य विद्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हुआ। विद्यालय प्रमुख नम्रता अरोरा, रुचिरा अरोरा और संजय शर्मा ने पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेशजी की स्थापना की। इस अवसर पर विद्यालय और कॉलेज के शिक्षक-स्टाफ […]

You May Like