आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज के आठवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘थामा’ ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ की ओपनिंग की थी।
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के सिर्फ आठ दिनों में ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। मंगलवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी और दमदार कमाई के साथ नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘थामा’ का हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से क्लैश हुआ था।
आयुष्मान की ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह हावी रही है। दर्शकों से मिल रही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और माउथ पब्लिसिटी की वजह से फिल्म की टिकट खिड़की पर लंबी लाइनों का सिलसिला अभी भी जारी है। ‘थामा’ ने पहले दिन शानदार 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद दूसरे दिन 18.6 करोड़, तीसरे दिन 13 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़, पांचवें दिन 13.1 करोड़, छठे दिन 12.6 करोड़, और सातवें दिन 4.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
