
भोपाल। बैरागढ़ थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी नीरज जिनयानी पर हलमा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान रतलाम निवासी फरहान और मंदसौर निवासी समीर के रुप में की गई है. दोनों ने अबतक की पूछताछ में 50 हजार रुपए की सुपारी लेकर व्यापारी नीरज पर हमला करने की बात स्वीकार की है. पुलिस आरोपियों से सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है. फरहान और समीर ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि व्यापारी को डराने और धमकाने के लिए उन्हें बोला गया था. 13 जुलाई को दिनदहाड़े आरोपियों ने कपड़ा व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था. यह वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी की गिफ्तारी जल्द ही पुलिस कर सकती है.
