टिहरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,36,800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार कल देर शाम देवप्रयाग पुलिस टीम तीन धारा डंपिंग जोन के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

मौके से पुलिस ने कार चालक टीकम सिंह (23), पुत्र धन सिंह, निवासी शेरपुर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली देवप्रयाग में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

नंदेवानी डैम के पास 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sun Oct 25 , 2026
सौसर :अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहगाँव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नंदेवानी डैम के समीप दबिश देकर एक तस्कर को 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों […]

You May Like