नंदेवानी डैम के पास 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सौसर :अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहगाँव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नंदेवानी डैम के समीप दबिश देकर एक तस्कर को 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।​थाना प्रभारी अजय मरकाम के अनुसार, 24 अक्टूबर को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नंदेवानी डैम के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
​पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमरलाल पिता स्व. दामूजी वटके 33 वर्ष,निवासी ग्राम नंदेवानी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के रखी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 6 हजार रुपये आंका गया है। पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 90/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।​पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद भलावी,आरक्षक वैभव और आरक्षक योगेश की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

कमल कामदार बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Sun Oct 25 , 2026
सीधी: भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ का सीधी जिला संयोजक कमल कामदार को बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रीति पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, […]

You May Like