अब बदला-बदला सा नजर आ रहा है प्राचीन बावडिय़ों का स्वरूप

नीमच। जिले में जनसहयोग से प्राचीन बावडियों को संहेजने संवारने और उन्हे पुर्नजीवित करने का सार्थक प्रयास किया गया है ।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नीमच जिले मे नौ प्राचीन बावडियों की साफ-सफाई कर उनका सौदर्यीकरण का कार्य जनयहयोग से किया जा रहा है।इससे इन बावडियों का स्वरूप ही बदल गया है अब उनमें स्वच्छ जल का भराव हो रहा है ।

जल अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया कि, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से नीमच जिले की मनासा विकासखण्ड के ग्राम ढंढ़ेरी में चार भुजा बावड़ी ,जावद में वार्ड न.8 में स्थित गुलाब बावड़ी ग्राम बिसलवास कला में खेडा़ माता की प्राचीन बावड़ी, कुकडेश्वर में सांस- बहू की बावड़ी अठाना की नौलखा बावड़ी जावद की मेली बावड़ी नयांगाव की ढाबा माता बावड़ी नीमच वार्ड नं. एक की धाकड़ परिवार की बावड़ी एवं ग्राम कानाखेड़ा में सेठजी की बावड़ी का जन सहयोग ,जनसहभागिता से साफ-सफाई का कार्य कर, इन बावडियों का सौंदर्यीकरण किया गया है । इससे इन बावडिय़ों जल भराव बढी है और इस बारिश में इनमें स्वच्छ जल भराव होगा।

Next Post

सांसद ने कुली एवं अन्य कर्मचारियों के साथ सुनी मन की बात 

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के जबलपुर स्टेशन पर सांसद आशीष दुबे ने आज रविवार को कुली लोगों एवं रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सुना गया। इस कार्यक्रम में सांसद आशीष […]

You May Like