नगर निगम वर्कशॉप के बाहर खड़े वाहन और सिटी बस में लगी आग

इंदौर: सुभाष मार्ग स्थित नगर निगम वर्कशॉप के बाहर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़े निगम के कंडम वाहन में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पास खड़ी एक सिटी बस तक फैल गई. आग से उठता धुएं का गुबार दूर तक नजर आया.फायर ब्रिग्रेड से मिली जानकारी के अनुसार, पहले नगर निगम वर्कशॉप के बाहर कबाड़ हालत में खड़े वाहन से धुआं उठा, जिसके बाद लपटें भड़कने लगीं. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी सिटी बस भी उसकी चपेट में आ गई.

गनीमत रही कि सभी वाहन खुले स्थान पर खड़े थे और बस खाली थी, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को वर्कशॉप के अंदर रखे अन्य वाहनों और सामान तक फैलने से रोक लिया. मल्हारगंज थाना टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग किसी शरारती तत्व की हरकत है या शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य तकनीकी कारण से लगी, मामले की जांच जारी है.

Next Post

पत्नी रसोई में थी, ड्राइवर पति ने कमरे में फांसी लगाई

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के समय उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी. प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की हालत में उठाया गया कदम की आशंका जता रही है.थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया […]

You May Like