भोपाल: कलियासोत इलाके में लगातार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है।आम्रवैली अपार्टमेंट की रिटेनिंग वॉल धंस गई… और दीवार के पास खड़ी कई कारें करीब 12 फीट नीचे जा गिरीं। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
लेकिन इस हादसे ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—क्या कलियासोत नदी के कैचमेंट क्षेत्र में निर्माण के नियमों का पालन हुआ?
पर्यावरणविदों का आरोप है कि नदी के बेहद करीब निर्माण की वजह से ऐसी स्थिति बनी।
जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट नदी से करीब 33 फीट की दूरी पर बना है, जबकि एनजीटी के मानकों के अनुसार नदी और तालाब के 50 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक का प्रावधान है।
खास बात ये है कि इसी समय बड़े तालाब के एफटीएल का वैज्ञानिक सर्वे भी चल रहा है। 11 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम अलग-अलग इलाकों में जलभराव और एफटीएल की स्थिति जांच रही है।
अब सवाल है—कलियासोत के संवेदनशील कैचमेंट में निर्माण की अनुमति कैसे मिली?
और क्या इस हादसे के बाद जिम्मेदार एजेंसियां निर्माण नियमों की दोबारा जांच करेंगी?
