
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत शराब दुकान के आगे चाकू से गोदकर हुई आकाश उर्फ अक्कू कुंजाम 18 वर्षीय की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। शनिवार को सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस के मुताबिक मूलत: कटनी जिले के थाना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम हल्का बोदा चौकी सिलोड़ी निवासी आकाश उर्फ अक्कू कुंजाम अपनी बहन के साथ जबलपुर में किराए का कमरा लेकर यहीं रहकर अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहा था । 5 नवंबर की दोपहर अक्कू अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। दोपहर लगभग 3:30 बजे कुण्डम शराब दुकान के आगे खाली पड़े एक प्लॉट में पहुंचा तभी पुरानी रंजिश को लेकर प्रीतम मार्को, मुकेश मरावी, सुतेन्द्र धुर्वे और भाग सिंह मरावी ने आकाश को घेर लिया था चारों ने पहले आकाश के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान आरोपी प्रीतम मार्को ने अपने पास रखे धारदार चाकू से आकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे । आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रीतम मार्को, मुकेश मरावी, सुतेन्द्र धुर्वे और भाग सिंह मरावी को गिरफ्तार कर लिया है।
