आईसीएआर ने विशेष अभियान 6.0 के तहत देश भर में 8 हजार स्थानों पर की सफाई

नई दिल्ली। कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देशभर में अपने संस्थानों में विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया। अभियान के तहत देशभर में करीब 8,000 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालयों की सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और अनुपयोगी सामग्री के निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के दौरान 13,000 से अधिक भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की छंटाई की गई। अनुपयोगी सामग्री के निपटान से 14 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि 4,000 वर्गफुट से अधिक कार्यालय स्थान खाली कराया गया।

अभियान में रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, वृक्षारोपण, ई-कचरा प्रबंधन, पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों और कार्यालयों में उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग जैसे कार्य किए गए। संस्थानों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए गए। इसके साथ ही स्वच्छता कार्यों में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

डीएआरई-आईसीएआर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्थानों के कार्यालयों के साथ आसपास के खेतों, मैदानों और सड़कों पर भी सफाई अभियान चलाया। धातु और प्लास्टिक कचरे को सामान्य कचरे से अलग करने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत निर्धारित स्वच्छता लक्ष्यों से अधिक उपलब्धियां हासिल की गईं।

 

 

Next Post

दीपावली: एएसपी ने पटाखा दुकानों का लिया जायजा, सुरक्षा मानकों को परखा

Fri Nov 6 , 2026
जबलपुर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल ने गोसलपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोसलपुर थाना क्षेत्रांतर्गत […]

You May Like