48 घंटे से ऊर्जाधानी में शीतलहर का ताण्डव

वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 324 पहुंचा

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 5 जनवरी। जिले में शीतलहर का टॉर्चर विगत 48 घंटे से जारी है। आलम यह है कि आज दिन रविवार को भी सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नही हुये। दोपहर के समय दो घंटे तक सूर्य देवता लुका-छिपी का खेल खेलते रहे। इधर आज दिन रविवार को एक्यूआई वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर 324 तक दर्ज हुआ।

दरअसल जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से कोहरे का धूंध एवं शीतलहर का ताण्डव चल रहा है। आलम यह है कि पिछले दो दिनों से सूर्य देवता के दर्शन भी अच्छी तरीके से न होने के कारण पारा लुढ़का गया है। आज दिन रविवार को जिले का पारा लुढ़क कर अधिकतम 18 एवं शाम के समय न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रात में यह पारा लुढ़क कर 5 डिग्री तक जा सकता है। इस बीच शीतलहर के टॉर्चर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात यह हैं कि अधिकांश लोगबाग आज पूरे दिन घरो के अन्दर दुपके रहें। वही ग्रामीण अंचल के लोग अलाव का सहारा लेने के मजबूर थे। यही हाल बैढ़न, नवानगर, विंध्यनगर, मोरवा, जयंत, सरई, चितरंगी, बरगवां, माड़ा इलाके में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। इस कड़ाके की ठण्ड से बच्चे एवं बुजुर्ग तथा नौजवान भी सर्दी, खासी एवं बुखार के चपेट में आ रहे हैं। इस कड़ाके की ठण्ड में सबसे ज्यादा मार मवेशी झेल रहे हैं। मवेशी भी थर-थर कापते नजर आ रहे हैं। वें भी अलाव तलाशते रहें।

जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमला के लापरवाही का खामियाजा सिंगरौलीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां का वायु प्रदूषण लगातार बेहद खराब स्थिति में पहुंच रहा है। आज दिन रविवार को जिले का एक्यूआई वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर करीब 324 दर्ज किया गया। हालांकि चार दिन पूर्व वायु प्रदूषण सूचकांक सामान्य स्तर पर था। किन्तु आज के एक्यूआई रेड जोन में पहुंच जाने से लोगबाग काफी परेशान दिखे। आरोप है कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला के वल औद्योगिक कंपनियों के यहां खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। जिसके कारण वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे बुद्धजीवी लोग चिंता का विषय मान रहे हैं। यहां के गणमान्य नागरिक यह भी बताते हैं क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला कंपनियों पर शिकंजा नही कस पा रहा है। जिसके चलते सिंगरौली क्षेत्र का एक्यूआई स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच रहा है।

Next Post

मृतको के जेब से मिले आपत्ति जनक सामग्री

Sun Jan 5 , 2025
आधा दर्जन संदेहियों से पूछतांछ जारी, पुलिस को मिले अहम सुराग, नुकीले धारदार हथियार से हत्या की आशंका नवभारत न्यूज सिंगरौली 5 जनवरी। बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के निवासी हरीप्रसाद प्रजापति के सेफ्टी टैंक में मकान मालिक के बेटा सुरेश प्रजापति समेत तीन अन्य युवको का शव मिलने […]

You May Like