​भोपाल में महाबुलडोजर कार्रवाई: लगातार तीसरे दिन ढहाए गए अवैध निर्माण

भोपाल। अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को नगर निगम ने अशोका गार्डन क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे से अधिक किया गया था। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मशीनों और श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंची और अतिरिक्त निर्माण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

वहीं, हूजूर तहसील में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर लगातार तीसरे दिन बुलडोजर कार्रवाई की। जगदीशपुर और लांबाखेड़ा क्षेत्र में कई भूखंडों पर बनाई गई बाउंड्री वॉल, सड़क और अन्य निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि इन जमीनों पर बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 67 लाख रुपए मूल्य की जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में जहां भी बिना अनुमति के निर्माण या अवैध कॉलोनियों का विकास किया जाएगा, वहां आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन अब अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

Next Post

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गोहलपुर थाने घेराव

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शान में भाजपा की प्रवक्ता नाजिया इलाही खान द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज और युवाओं ने गोहलपुर थाने का घेराव कर एफआईआर की मांग की। आक्रोशितों का कहना रहा कि नाजिया इलाही खान के बयानों से […]

You May Like