आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गोहलपुर थाने घेराव

जबलपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शान में भाजपा की प्रवक्ता नाजिया इलाही खान द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज और युवाओं ने गोहलपुर थाने का घेराव कर एफआईआर की मांग की। आक्रोशितों का कहना रहा कि नाजिया इलाही खान के बयानों से मुस्लिम समाज सहित अनेक लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह के भड़काऊ और अमर्यादित बयानों से समाज में शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस संवेदनशील मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए और तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएं।

Next Post

इंग्लैंड ए ने इंडिया ए को पांच विकेट से हराया

Wed Jun 24 , 2026
नॉर्थम्प्टन 24 जून (वार्ता) कप्तान किरा चथली (53) रनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत के इंग्लैंड ए की महिला टीम ने काउंटी ग्राउंड में खेले गये दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया ए के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंलैंड ए तीन मैचों की […]

You May Like