मुनाफे का लालच, टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों ऐंठे

जबलपुर:मुनाफे का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर साइबर ठग ने 6, 65, 350 रूपए ऐंठ लिए। अधारताल पुलिस ने रिपोर्ट अज्ञात के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक़ अनिल कुमार अहिरवार पिता भागीरथ प्रसाद अहिरवार 38 वर्ष निवासी पूजा होम्स सुभाष नगर महाराजपुर थाना अधारताल ने लिखित शिकायत की कि उसके मोबाईल पर एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सअप पर मैसेज आया कि अगर आप एक यूट्युब चैनल सबस्क्राईब करते है तो आपको प्रत्येक सबस्क्राईब करने पर 100 रूपए मिलेगा, तो उसने कुछ चैनल सबस्क्राईब कर दिये।

इसके बाद उन्होने उसे कुछ टास्क करने के लिए कहा और उसे एक टेलीग्राम एप की लिंक भेजी, उस पर उन्होने उससे 2,000 रू ऐड करने के लिए कहा और बदले में 2800 वापस करने को कहा, कुछ समय बाद उसे 2800 रूपये उनके द्वारा उसके अकाउंट एसबीआई मे ट्रांसफर किया गया।

इसी तरह उनके द्वारा टास्क कम्पलिट करने के नाम पर मुझसे अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल राशि 6, 65, 350 रू जमा करवाये। लेकिन उनके द्वारा उसे किसी प्रकार की राशि वापस नही की गयी है। उसके साथ अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6,65,350 रूपए की धोखाधड़ी की गयी है।

Next Post

अंडे के पैसे मांगे तो छर्रा ने घोंपा चाकू

Fri May 23 , 2025
जबलपुर :खमरिया थाना क्षेत्र में अंडे के पैसे मांगने पर:बदमाश ने दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गया।पुलिस के मुताबिक मानसू रजक उर्फ लक्की उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत रिठौरी ने बताया कि वह सदगुरू मेडिकल दुकान के बाजू से उसकी लक्की फुटवेयर के नाम […]

You May Like