पत्नी रसोई में थी, ड्राइवर पति ने कमरे में फांसी लगाई

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के समय उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी. प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की हालत में उठाया गया कदम की आशंका जता रही है.थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक का नाम कपिल पिता मोहनलाल सिसौदिया उम्र 30 साल निवासी अभिषेक नगर है. वह पीथमपुर की एक निजी कंपनी में ड्राइवर था. परिजनों ने बताया कि कपिल लंबे समय से शराब और गांजा पीने का आदी था, जिसके चलते वह अक्सर तनाव में रहता था.

रविवार को छुट्टी होने के कारण कपिल घर पर ही था. शाम को उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी, इसी दौरान कपिल कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी को शक हुआ. झरोखे से झांककर देखा तो कपिल फंदे पर लटका मिला. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया. उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले में मर्ग कायम कर परिजनों के बयान लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर:डीआरपी लाइन स्थित क्वार्टर में रविवार को एक १७ वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की […]

You May Like