केक काटकर मनाई खुशी: 13 साल की हुई 10 नंबर इकाई, एमडी ने सराहा प्रबंधन का काम

सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह एक दिवसीय दौरे पर पावर प्लांट सारनी पंहुचे.एमडी ने पावर प्लांट के अधिकारियों से चर्चा कर नए प्लांट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली.इस मौके पर चीफ इंजीनियर एस के लिल्लोरे. एडिशनल चीफ इंजीनियर गुप्ता,एसएन सिंह.मनीष शर्मा, अधीक्षण अभियंता सर्विसेस संजय जोशी,श्री देशमुख, अधीक्षण अभियंता सिविल श्री सोनी, श्री गुमास्ता सुरक्षा अधिकारी एसके राघव सहित जबलपुर मुख्यालय के अधिकारी मौजूद थे. रविवार को एमड़ी मंजीत सिंह एवं जबलपुर मुख्यालय के अधिकारियों ने पावर प्लांट चार की दो पुरानी इकाइयों का निरीक्षण किया.250 मेगावाट क्षमता वाली 10 नंबर इकाई के 13 साल पूर्ण होने पर एमडी ने केक काटकर खुशी जाहिर की. एमडी एवं जबलपुर मुख्यालय से आई टीम ने नहीं इकाई के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी लेने के बाद डिस्मेंटल कार्यों का भी जायजा लिया. एमडी ने नई इकाई के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश चीफ इंजीनियर को दिए.एमडी ने पावर प्लांट,सीएचपी एवं अन्य स्थान का दौरा कर कार्य की प्रगति पर प्रशंसा जाहिर की. एमडी के दौरे को लेकर पावर प्लांट प्रबंधन ने पूरी तैयारी की थी.मंडल सूत्रों ने कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह ने नई इकाई के बारे में अधिकारीयो से विस्तार पूर्वक जानकारी लेने के डीसमेंटल कार्यों मे तेजी लाने के दिशा निर्देश दिये.

इनका कहना है

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह ने इकदिवासी दौरे पर नई इकाई के बारे में अधिकारियों से चर्चा की. एमडी ने डिस्मेंटल कार्य भी साइड पर पंहुच कर जायजा लिया है. जबलपुर मुख्यालय से आई टीम ने भी एचडी के साथ सभी स्थानों का दौरा किया है.

एस के लिलोरे चीफ इंजीनियर पावर प्लांट सारणी

Next Post

20 से ज्यादा स्कूल के स्काउट एवं गाइड सम्मानित

Mon Feb 23 , 2026
इंदौर: आज स्काउट के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल की जयंती को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान 20 स्कूलों के विभिन्न वर्गो में स्काउटिंग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर राज्य सचिव ने आगामी मई जून में जिला स्तर पर स्काउट रैली होने […]

You May Like