
भोपाल। राजधानी में हो रही बारिश से शहर के प्रमुख जल स्त्रोतों का जलस्तर भी बढ रहा है. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर कई इलाके भी जलमग्न हैं. शनिवार को दिन और रात के समय हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. रविवार को भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में धीमी बारिश हुई. बारिश के चलते बड़ा तालाब, कलियोसोत, केरवा डैम और कोलार डैम का जलस्तर भी बढ़ा है. भदभदा डैम का जलस्तर अभी अपने टैंक लेवल से 2 फीट तक कम है. बड़े तालाब का वाटर लेवल 1664.55 फीट तक पहुंचा है. संभावना जताई जा रही है कि भोपाल में एक सप्ताह तक लागातार बारिश यदि होती है, तो सभी जलस्त्रोतों के जलस्तर भी बढ़ जाएगें. जिसके बाद डैमों के गेट भी खोले जा सकेंगे. मौसम विभाग ने प्रदेश में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. भोपाल सहित अन्य जिलों में इन दिनों बारिश हो रही है.
