बजट में छोटे व्यापारियों को किया नजरअंदाज: संजय सिंह

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर निराशा व्यक्त करते हुये कहा कि इस बजट से छोटे व्यापारियों को क्या फायदा मिल रहा है।

सांसद सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इससे छोटे व्यापारियों को क्या फायदा मिल रहा है, आपने उनकी 12 लाख रुपये की आय पर कोई कर राहत नहीं दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि अगर आप तय कर लें कि उद्योगपतियों का कर्ज माफ नहीं करेंगे, अपने पूंजीपति मित्रों का कर्ज माफ नहीं करेंगे और अब तक माफ किए गए 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को वसूल कर लें तो देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें और आयकर की दरें आधी हो सकती हैं। इस देश के मध्यम वर्ग को, इस देश के आम आदमी को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।”

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा, जिससे करदाताओं, विशेषकर मध्यम वर्ग को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

Next Post

पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर

Sat Feb 1 , 2025
मुंबई 01 फरवरी (वार्ता) संसद में पेश केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम महज दस फीसदी की बढ़ोतरी किये जाने के प्रस्ताव से निराश निवेशकों की भारी बिकवाली का आज शेयर बाजार के विशेष सत्र में असर दिखा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मजह […]

You May Like

मनोरंजन