कोंडावत में सफाई के दौरान कुंए में गिरे 6 मजदूरों की मौत

खंडवा। कोंडावत गांव के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। ये लोग सफाई के लिए एक के बाद एक करके कुएं में उतरते चले गए। गणगौर उत्सव निमाड़ में चल रहा है। इस गांव में जवारे विसर्जन के लिए नदी या पोखर नहीं है। इसी पुराने कुएं में विसर्जन होता है। इसीलिए मजदूर इसमें सफाई के लिए उतारे गए थे। मौत की वजह कुए की जहरीली गैस है या दलदल। अभी प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है। मौत का आंकड़ा भी अभी प्रशासनिक तौर पर उजागर नहीं किया गया है। यह गांव किसान बहुल है।

जो छैगांवमाखन विकासखंड में आता है। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी पहुंच गए थे। जिला अस्पताल में प्रभावित लोगों को लाया जा रहा है। कुंए के पास भीड़ को नियंत्रित करना भी चुनौती बन गया है। अस्पताल में उपचार की व्यवस्थाएं की गई हैं। डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है। घायलों व प्रभावितों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लाया जा रहा है। मौत के आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन कुछ शव पोस्टमार्टम रूम में ले गए हैं। लापरवाही ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत की बताई जा रही है। यहां गणगौर उत्सव के दौरान जवारे विसर्जन की व्यवस्था इन्हें ही करनी होती है।

इससे पहले भी जिले में कुछ स्थानों पर जहरीली गैस के कुएं में रिसाव से मौतों की घटनाएं हो चुकी हैं । हालांकि इतनी बड़ी संख्या में मौतें कभी नहीं हुई। बहरहाल कुएं के आसपास घेराबंदी कर दी गई है। शवों को निकालने में भी सावधानी बरती जा रही हैं। रेस्क्यू टीम अभी भी काम कर रही है।

Next Post

मेलोनी ने ईयू पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी फैसले की आलोचना की

Thu Apr 3 , 2025
रोम, 03 अप्रैल (वार्ता) इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बुधवार रात को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के यूरोपीय संघ पर टैरिफ लगाने के फैसले की आलोचना की और कहा कि यह एक गलती है जिससे किसी को कोई लाभ नहीं होगा। सुश्री मेलोनी ने कहा कि इटली अमेरिका […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।