धनखड़ शनिवार को बेंगलुरु की यात्रा पर

नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु की यात्रा पर रहेंगे और राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ 11 जनवरी को बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान वह राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Next Post

अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन

Thu Jan 9 , 2025
मैनपुरी,9 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री यादव गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर सैफई लाया जा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।