अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन

मैनपुरी,9 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री यादव गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर सैफई लाया जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के चचिया ससुर राजपाल सिंह यादव के निधन होने से सपा में शोक की लहर दौड़ गयी है। मैनपुरी के पार्टी कार्यकर्ता सैफई पहुंचे। लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजपाल सिंह के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे।

श्री यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक तेजप्रताप यादव के बाबा थे।

 

Next Post

मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Thu Jan 9 , 2025
भुवनेश्वर, 09 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के आयोजन स्थल जनता मैदान से गुरूवार को विशेष अत्याधुनिक पर्यटक ट्रेन प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह विशेष पर्यटक ट्रेन विशेष रूप से भारतीय प्रवासियों के लिए डिज़ाइन की गई है। […]

You May Like