बुधनी में पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने की सतर्कता की अपील

बुधनी। विंध्याचल पर्वत की तलहटी में स्थित मृगन्नाथ बाबा पर्यटन स्थल पर प्रकृति का आनंद लेने पहुंचे लोगों को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. तालपुरा की तीसरी रेलवे लाइन के ऊपर पहाड़ी पर एक तेंदुआ पत्थर पर बैठा आराम करता दिखाई दिया.तेंदुए को देखकर लोग हैरान रह गए लेकिन उसने किसी तरह की आक्रामकता नहीं दिखाई.

नर्मदापुरम निवासी आजाद सिरवेया अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे थे और उन्होंने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया. एसडीओ सुकृति ओसवाल ने पुष्टि की कि यह इलाका रातापानी अभ्यारण्य के नजदीक होने से यहां शेर, तेंदुए, भालू सहित कई वन्यजीव देखे जा सकते हैं. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बिना अनुमति वन क्षेत्र में प्रवेश न करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें.

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तानी मास्टरमाइंड और उसके दो साथी श्रीनगर में मुठभेड़ में ढेर

Mon Jul 28 , 2025
श्रीनगर 28 जुलाई (वार्ता) सुरक्षा बलों को सोमवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान-दाचीगाम वन क्षेत्र में मुठभेड़ में गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के पाकिस्तानी मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने […]

You May Like