IND vs SA, 2nd Test Day 2 : पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम

आज खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम की नजरें बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। जल्द साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करके बेहतर शुरुआत करने पर नजरें होगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट चटकाने में कामयाब रही। आज भारतीय टीम की नजरें जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करके बेहतर बल्लेबाजी करने पर होगी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका इस स्कोर को और बड़ा करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द समेटने को देखेगी। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेने एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से कुलदीप याद ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

दूसरे दिन का पहला सेशन साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है। इस सेशन में कुल 69 रन बने। आज के दिन के पहले सेशन में कुल 29.1 ओवर का खेल हुआ है। इस दौरान मुथुसामी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और उनके साथ काइल वेरेन ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। भारत को दूसरे दिन में अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है।

Next Post

कार्तिक आर्यन की जबरदस्त बॉडी बनी चर्चा का विषय

Sun Nov 23 , 2025
मुंबई, 23 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की जबरदस्त बॉडी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गयी है। कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का धमाकेदार टीज़र आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है, जिसमें ‘रे’ के किरदार […]

You May Like