सागर। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा संचालित कार्यशाला मे सोहेल खान ने छात्राओं को बेसिक्स ऑफ सेल्फ डिफेंस पर टेक्निकल और डिमॉन्सट्रेशन सेशन लिया। उन्होने बताया कि पांच बेसिक्स टेक्नीक्स होती हैं, जिसमें पहलीआईज अटैक, दूसरी नोज अटैक, तीसरी है इयर अटैक, चौथी ज्वाइंट अटैक और पांचवीं ग्राउंड बॉडी अटैक। ये टेक्नीक्स तभी उपयोग होती है जब अटैकर आपके बिल्कुल पास हो। इन टेक्नीक्स का हैंड्स ऑन डिमॉन्सट्रेशन करके छात्राएं अत्यंत उत्साहित हुईं। इसके बाद छात्राओं द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में होने वाले अटैक से संबंधित सवाल पूछे गए, जिनके जवाब में सोहेल खान द्वारा प्रैक्टिकली डिमॉन्सट्रेशन दिया गया । डॉक्टर दीपा खटीक, डॉ आर के नगायच, डॉ आर एस वर्मा, डॉ संतोष प्रभाकर,डॉ एसपी बरसैया, डॉ ए एच अंसारी उपस्थित रहे।
