ग्वालियर:राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड एवं सम्मान समारोह सत्र 2025-26 का उदघाटन समारोह शा.बालक.उ. मा. विद्यालय, शिक्षा नगर तानसेन रोड़ पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 52 जिलों से कक्षा 2 से कक्षा 5 तक के अंग्रेजी विषय के 208 टॉपर छात्र एवं उनके 208 मार्गदर्शी शिक्षक एवं 208 पालक (अभिभावक) तथा समस्त जिलों से सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक में उपस्थित हुये।
कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर अरविंद सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र घुरैया ने की। इसी क्रम में कक्षा 2, 3, 4, 5 के छात्रों की विषय फाउण्डेशन इंग्लिश लिटरेसी का सेमी फाइनल एग्जाम कराया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा से 6-6 छात्र कुल 24 छात्र 23 मार्च को फाइनल स्टेज राउण्ड में प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से सुश्री साक्षी जैन, सहायक संचालक अकादमिक, आर.पी. त्रिपाठी, डॉ. विनोद द्विवेदी, डॉ. विपिन वर्मा, सुनील श्रीवास्तव एवं प्रेम सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे।
