डेढ़ लाख की रिश्वत लेते PHE के प्रभारी कार्यपालन यंत्री पकडे गए

सागर। लोकायुक्त पुलिस ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक शैलेश कुमार पिता भगवान सिंह मौआर, शासकीय ठेकेदार PHE विभाग सागर मूल निवासी ग्राम सवना पोस्ट खुटहा थाना इमादपुर जिला भोजपुर बिहार हाल निवासी राजघाट रोड सागर ने लिखित शिकायत पर जांच उपरांत संतोषी लाल बाथम कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, फूल सिंह यादव यादव ड्राइवर, कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,

को कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,-1,50,000/- रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए है। शिकायत के अनुसार आवेदक द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सागर जिले में ठेकेदारी का कार्य वर्ष 2022 से किया जा रहा था । इस मिशन अंतर्गत जो कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें शासन द्वारा पुनरीक्षित किया गया था । उक्त अधूरे कार्य को पूर्ण किए जाने हेतु कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सागर द्वारा ठेकेदारों से सहमति मांगी गई थी । आवेदक द्वारा सहमति दिए जाने के उपरांत उसके द्वारा बिल आफ क्वांटिटी (बुक) की राशि ₹ 2 करोड़ 16 लाख 52000 के पांच प्रतिशत की राशि एफडीआर के माध्यम से शासन को जमा कर दिया गया। पुनरीक्षित कार्यों के कार्य आदेश जारी करने एवं पुराने बिलों के भुगतान के एवज में प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सागर संतोषी लाल बाथम द्वारा रिश्वत में साढ़े तीन परसेंट राशि लगभग ₹6,00,000 रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर के समक्ष की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन संतोषी लाल बाथम, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सागर को स्वयं के वाहन चालक फूल सिंह यादव,, कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सागर के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में ₹ 1,50,000 रु.रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।ट्रैपकर्ता निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा निरीक्षक रंजीत सिंह, लोकायुक्त सागर स्टाफ

शामिल हुए।

Next Post

डीजीपी ने पर्वतारोही अंजना सिंह को किया सम्मानित

Wed Jan 7 , 2026
भोपाल। मैहर जिले की गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना सिंह को यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस तक मध्यप्रदेश पुलिस के जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” को पहुँचाने के लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डीजीपी […]

You May Like