जेल गेट से युवती को उठाया, मरघटाई में ले जाकर की धुनाई

जबलपुर। गांजा एवं सिरगेट पीने रूपए नहीं दिए तो तीन लड़कियोंं ने जेल गेट से युवती को जबरदस्ती मोपेड में बैठाया और ग्वारीघाट मरघटाई ले गई जहां उसके साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती निवासी इमलिया मोड हनुमान मंदिर के पीछे आधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जेल में बंद दोस्त विनय से मुलाकात कर जेल गेट के बाहर निकली तो बाहर पहचान की नाबालिग सहेली अपनी दो सहेलियों के साथ मिली। पुराने झगडे की बात को लेकर विवाद करने लगी और गांजा-सिगरेट खरीदने के लिए पैसे मांगने लगी। उसने पैसे देने से मना किया तो उसे जबरदस्ती अपनी जुपीटर गाडी में बैठाया। तीनों उसे मोपेड में बैठकर मरघटाई ग्वारीघाट लेकर आ गई। वहां पर उससे गांजा पीने के लिये पैसे मांगने लगी मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की जिसका वीडियो बना लिया और कहने लगी कि पैसे नही मिले तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद सभी उसे छोडक़र चली गई। बाद में उसे पता चला कि उसका वीडियो वायरल कर दिया गया है।

एक गई जेल, दो को भेजा शहडोल बालिका संप्रेषण गृह-ग्वारीघाट थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि एक युवती को जेल गेट से मोपेड में बैठाकर ग्वारीघाट मरघटाई ले जाकर मारपीट की गई। वीडियो वायर किए जाने की बात भी पीडि़ता द्वारा बताई गई है। मामले मेें एफआईआर दर्ज कर ली गई। आरोपिया रागनी चौधरी 25 वर्षीय निवासी मांडवा बस्ती को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि दो बालिक लड़कियों को शहडोल बालिका संप्रेषण गृह रवाना कर दिया गया है।

Next Post

चेकिंग के दौरान हॉकी में छुपाई तलवार मिली, कार सवार गिरफ्तार

Sun Nov 23 , 2025
इंदौर. रात के समय की गई नियमित चेकिंग के दौरान पलासिया पुलिस ने एक ऐसी कार रोक ली, जिसमें खेल उपकरण के नाम पर खतरनाक हथियार छिपाकर ले जाया जा रहा था. तलाशी के दौरान हॉकी स्टिक के अंदर से तलवार निकलने पर पुलिस ने कार सवार युवक को गिरफ्तार […]

You May Like

मनोरंजन