चेकिंग के दौरान हॉकी में छुपाई तलवार मिली, कार सवार गिरफ्तार

इंदौर. रात के समय की गई नियमित चेकिंग के दौरान पलासिया पुलिस ने एक ऐसी कार रोक ली, जिसमें खेल उपकरण के नाम पर खतरनाक हथियार छिपाकर ले जाया जा रहा था. तलाशी के दौरान हॉकी स्टिक के अंदर से तलवार निकलने पर पुलिस ने कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पलासिया चौराहे पर डीसीपी राजेश व्यास के निर्देशन में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक कार एमपी 13 सीवाई 681 को रोका. चालक कार से उतर गया और पुलिस ने डिक्की खोली तो उसमें एक हॉकी दिखाई दी. जवान को हॉकी असामान्य रूप से भारी लगी. शक होने पर उसने नीचे से स्टिक खींचकर देखा तो उसके अंदर से तलवार बाहर निकल आई. पुलिस ने मौके पर ही 27 वर्षीय युवक अमन पिता जितेंद्र रावत, निवासी केईएच कंपाउंड, सीआरपी लाइन को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में उसके हथियार लेकर घूमने के उद्देश्य को लेकर पुलिस को संदेह है कि वह किसी वारदात की नीयत से निकल रहा था. पूछताछ आगे जारी है.

Next Post

उच्च न्यायालय में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun Nov 23 , 2025
ग्वालियर। बालवीर जो हाईकोर्ट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे है, उन्हें न्यायमूर्ति आनंद पाठक प्रशासनिक न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि हाईकोर्ट को एक विश्वविद्यालय की तरह होना चाहिए जहां रचनात्मकता हर रूप में प्रदर्षित, लक्षित और […]

You May Like