इटारसी। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की मासिक बैठक प्रमुख सदस्य श्रीमती जयश्री महंत के निवास पर हर्षोल्लास से संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल का पुष्पगुच्छ व माला से भव्य स्वागत किया गया। श्रीमती अग्रवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। दीपावली मिलन समारोह में दीप-माला बनाओ और त्योहार क्विज़ जैसे मनोरंजक खेलों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंजू गुप्ता, दमयंती सैनी, अर्चना अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, रीना बंग, रंजीता सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। समापन स्वादिष्ट आहार और स्नेह-संवाद के साथ हुआ।
