नयागांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव ! जांच में जुटी जीआरपी थाना पुलिस

नीमच। नीमच-निंबाहेड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार घटना नयागांव के समीप रेलवे ट्रैक की है, जहां रात के समय एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान तेरु पिता जगदीश मईड़ा (60 वर्ष) निवासी रावटी, जिला रतलाम के रूप में की है।मृतक के शव की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या अथवा अन्य किसी कारण सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।वहीं जीआरपी पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई है। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

Next Post

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

Sat Jun 13 , 2026
सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेड़ताली वार्ड क्रमांक 1 निवासी दादू सिंह गोंड पिता जगनारायण सिंह गोड़ का शव शनिवार को उसके घर के सामने आम के […]

You May Like