पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेड़ताली वार्ड क्रमांक 1 निवासी दादू सिंह गोंड पिता जगनारायण सिंह गोड़ का शव शनिवार को उसके घर के सामने आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से एक दिन पहले दादू सिंह गोंड और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

Next Post

आपदा प्रबंधन से निपटने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन

Sat Jun 13 , 2026
सिंगरौली । एनटीपीसी परिसर में संभावित ऐश डेम हादसे जैसी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कर यह प्रदर्शित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार तत्काल […]

You May Like