लूट खसोट करने वाले अस्पतालों पर लगे लगाम

जबलपुर। शहर के निजी अस्पतालों में मची लूट खसोट पर लगाम लगाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने सीएमएचओ से शिकायत की है।

युवा काँग्रेस अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि सभी प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान योजना व अन्य नि:शुल्क शासकीय योजनाओं में मरीजों से पैसे लेकर इलाज किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हार्ट इनफिनिटी हॉस्पिटल में सामने आया, जहां विगत 14 जून को पनागर निवासी एक मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के चलते हार्ट इंफिनिटी हॉस्पिटल में जांच के लिए लाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में हृदय में ब्लॉक की शिकायत बताई और परिजनों को सिर्फ 5 मिनट में डिसीजन लेने को कहा। इसके बाद परिजनों ने आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन करने की बात कही जिसके बाद संचालक डॉक्टर अंकित अग्रवाल के चेंबर से एक असिस्टेंट बाहर आया और कहने लगा कि आयुष्मान योजना लगाने के बाद भी 20, 000 रूपये अतिरिक्त लगेंगे। जिसका विरोध करने के बाद डॉक्टर निशुल्क ऑपरेशन को तैयार हो गए लेकिन इलाज में लापरवाही बरती गई।

 

 

Next Post

भिंड में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का करारा वार: 500 ट्रक रेत जब्त, विकास कार्यों में होगा उपयोग

Sun Jun 22 , 2025
भिंड। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में नयागांव थाना क्षेत्र के ककहरा गांव में की गई छापेमारी में करीब 10,000 घनमीटर रेत जब्त की गई, जो लगभग 500 […]

You May Like